Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

कोलकाता, इंफाल और मेघालय में महसूस किए गए भूकंप के हल्के झटके

भारतीय भूकंपीय केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र म्यांमार के मध्य क्षेत्र में था, जो मोन्यवा शहर से लगभग 50 किलोमीटर पूर्व में स्थित है। भूकंप के झटके कोलकाता, दक्षिण 24 परगना और उसके आसपास के इलाकों में महसूस किए गए।

28 Mar 2025

कोलकाता, इंफाल और मेघालय में महसूस किए गए भूकंप के हल्के झटके

कोलकाता। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में शुक्रवार को आए 7.7 तीव्रता वाले शक्तिशाली भूकंप के प्रभाव से कोलकाता, मणिपुर के इंफाल और मेघालय के ईस्ट गारो हिल्स जिले में हल्के झटके महसूस किए गए। हालांकि, किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

भारतीय भूकंपीय केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र म्यांमार के मध्य क्षेत्र में था, जो मोन्यवा शहर से लगभग 50 किलोमीटर पूर्व में स्थित है। भूकंप के झटके कोलकाता, दक्षिण 24 परगना और उसके आसपास के इलाकों में महसूस किए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यहां किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

मणिपुर के इंफाल में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। इंफाल के थंगल बाजार इलाके में जहां कई पुराने बहुमंजिला भवन स्थित हैं, लोग घबराकर घरों और इमारतों से बाहर निकल आए। हालांकि, पुलिस के अनुसार अब तक किसी प्रकार की क्षति की सूचना नहीं है।

मणिपुर के उखरूल जिले में दोपहर 1:07 बजे एक और भूकंप दर्ज किया गया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.5 मापी गई। अधिकारियों के अनुसार, यह हल्का झटका था और इससे किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

मेघालय के ईस्ट गारो हिल्स जिले में भी बैंकॉक भूकंप के एक घंटे बाद दोपहर 1:03 बजे हल्के झटके महसूस किए गए। क्षेत्रीय भूकंपीय केंद्र ने इसकी पुष्टि की है।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि मेघालय, मणिपुर और पश्चिम बंगाल में आए इन भूकंपों से किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है, लेकिन स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कोलकाता, इंफाल और मेघालय में महसूस किए गए भूकंप के हल्के झटक
भारतीय भूकंपीय केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र म्यांमार के मध्य क्षेत्र में था, जो मोन्यवा शहर से लगभग 50 किलोमीटर पूर्व में स्थित है। भूकंप के झटके कोलकाता,





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News